रिपोटर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। सीमेंट प्लांट में कार्यरत श्रमिकों की बजट में अनदेखी को लेकर राजस्थान सीमेंट कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार 17 फरवरी को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गत 26 दिसंबर को जयपुर में आयोजित हूंकार रैली के दौरान प्रदेशभर के सीमेंट श्रमिकों ने विभिन्न मांगें प्रमुखता से रखी थी, परंतु हालिया बजट में सीमेंट क्षेत्र के श्रमिकों की मांगों को अनदेखा किया गया, जिससे श्रमिकों में रोष व्याप्त है। महासंघ ने ज्ञापन में सीमेंट उद्योग में कार्यरत श्रमिकों के हितों की रक्षा, रोजगार सुरक्षा, वेतन-सुविधाओं में सुधार तथा क्षेत्र विशेष से जुड़े मुद्दों पर राज्य सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। इस अवसर पर राजस्थान सीमेंट कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रतन शर्मा, सहित आदित्य सीमेंट से कमलेश तिवारी, ओम सिंह, शैतान सिंह अमराणा, सुरेश गुर्जर, प्रेम शंकर पूर्बिया, दीपक प्रजापत, भेरूलाल पूर्बिया, बिरला सीमेंट से सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।















