पहुँना में हुई बारिश, सड़कों पर बहा पानी।

रिपोर्टर — आज़ाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी क्षेत्र के पहुँना कस्बे में बुधवार शाम करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बारिश के चलते कस्बे की सड़कों पर पानी बहने लगा, वहीं नालियां भी छलक उठीं।बताया गया कि बारिश से पूर्व तेज हवा चली, जिससे गेहूं सहित अन्य फसलें आड़ी गिर गईं। इससे किसानों को फसल नुकसान की आशंका सताने लगी है। इसी दौरान कुछ देर मक्की के आकार के ओले भी गिरे बेमौसम बारिश को लेकर किसान वर्ग खासा चिंतित नजर आया। किसानों का कहना है कि इस अप्रत्याशित बारिश से गेहूं समेत खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। अल्प समय की इस तेज बारिश ने जनजीवन को भी प्रभावित किया और कई स्थानों पर रस्ते मे पानी भर गया