रिपोर्टर: आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी रमजान माह के पहले जुम्मे के अवसर पर क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जुम्मे की नमाज़ अदा करने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंचे व नमाज़ अदा की। पहुँना मस्जिद के पेश इमाम हाफिज नासीर रजा ने माह रमजान की फज़ीलत बयान करते हुए कहा कि यह महीना रहमत, बरकत और मग़फ़िरत का महीना है। उन्होंने बताया कि रमजान में एक नेकी का सवाब सत्तर गुना तक बढ़ा दिया जाता है। रोज़ा इंसान को सब्र, संयम और तक़वा की सीख देता है। इस महीने में कुरआन शरीफ़ नाज़िल हुआ, इसलिए इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है।इमाम साहब ने लोगों से अपील की कि वे रोज़े की पाबंदी के साथ पाँचों वक्त की नमाज़ अदा करें, जरूरतमंदों की मदद करें और फिजूलखर्ची से बचें। साथ ही आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।नमाज़ के बाद देश में अमन-चैन,खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। वही रोजेदारो मे भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है रोजेदार घरो मे व मस्जिदो मे उत्साह से रोजा इफ्तारी कर रहे है।















