रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी उपखंड के पहुँना कस्बे में मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह रमजान के चलते इन दिनों धार्मिक माहौल बना हुआ है। कस्बे में जगह-जगह इबादत और आध्यात्मिक वातावरण की रौनक देखने को मिल रही है।रोजेदार अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। घरों में पवित्र ग्रंथ कुरआन शरीफ की तिलावत की जा रही है तथा पांचों वक्त मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ रही है। इबादत के साथ-साथ लोग आपसी भाईचारे और अमन-चैन की दुआएं भी मांग रहे हैं।मस्जिद के पेश इमाम हाफिज नासीर आलम ने लोगों से रमजान के पवित्र माह में दीन-ए-इस्लाम की शिक्षाओं पर चलने, नेक कार्य करने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है।कस्बे में छोटे बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रोजा रख रहे हैं। रमजान को लेकर शाम होते ही इफ्तार की तैयारियों में रौनक नजर आती है।















