संपादक कालूराम कुमावत।
निम्बाहेड़ा 23 मार्च 2024 नगर के स्थानीय ड़ाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शनिवार को एन.एस.यु.आई. ईकाई निम्बाहैड़ा के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राआ ने शहीद दिवस के अवसर पर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले देशभक्त मां भारती के वीर अमर सपूत सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की आदमकद प्रतिमाओं पर श्रद्वासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने मां भारती के अमर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाये। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य गण, भंवर सिंह शक्तावत, सूरज मीणा, शिवम् मेघवाल, समीर मीणा, विजय मेघवाल, भावना पटेल, रानू जाटव , जया शर्मा , हेमलता गायरी , ममता धाकड़ आदि उपस्थित थे।















