सहकारी सोसायटी का अनिश्चितकालीन बहिष्कार चालू।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 27 फरवरी। सरकार द्वारा केडर अथॉरिटी का गठन नहीं किये जाने तक अल्पकालीन फसली ऋण, गोपालन ऋण योजना, पैक्स कंप्यूटराइजेशन आदि की चल रही मांगों के पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन बहिष्कार चालू रखने को लेकर राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन द्वारा शुक्रवार 27 फरवरी को प्रबंध निदेशक चितौडगढ व उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। जिला इकाई चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ जिले की सभी शाखाओं से प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व सभी प्रतिनिधियों द्वारा सीकेएसबी के चेयरमेन रहे खोर निवासी ठा लक्ष्मण सिंह शक्तावत के असामयिक निधन पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात् ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया गया कि सरकार द्वारा जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती तब तक यूनियन द्वारा बहिष्कार चालू रखा जाएगा।  इस दौरान अशोक कुमार, टाईगर धाकड़, हेमेन्द्र सिंह, रामरतन जाट, सुरेन्द्र सिंह, युवराज सिंह, उदयलाल, काशीराम, हीरालाल, जितेन्द्रसिंह, दशरथ सिंह, भेरूलाल, राजेन्द्र सिंह, इन्दरसिंह, मन्नूदेव, नानालाल, धनराजसिंह, महेन्द्रसिंह, गणेश सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।