क्रेटा कार से दो क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त, हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बस्सी थाना पुलिस की कार्यवाही।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 2 मार्च 2026 जिले की बस्सी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 200 किलो से अधिक अवैध डोडाचुरा से भरी क्रेटा कार को जब्त कर हरियाणा के दो अन्तर्राज्य तस्कर गिरफ्तार किये हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी चितौडगढ़ ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी बरसी चम्पाराम पुनि व थाने के कानि.महावीर, शंकरलाल, मटूल व सोभगमल द्वारा रविवार की रात्रि में नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार को जब्त कर उसमें 10 कट्टो में भरा कुल 200 किलो 820 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर हरियाणा निवासी दो व्यक्तियो 24 वर्षीय मोहित पुत्र दलबीर सिंह जाट निवासी फरमाना खास थाना मेहम जिला रोहतक व 25 वर्षीय शमशेर पुत्र सतपाल जाट निवासी पुठर थाना इसराना जिला पानीपत को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार व डोडाचूरा को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।