वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित, समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित, विधायक समेत कई अतिथि रहे मौजूद।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बस्सी(जयपुर ग्रामीण), बस्सी स्थित प्रांजल एकेडमी सेकेंडरी स्कूल और श्री राम गर्ल्स कॉलेज की ओर से वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। कार्यक्रम त्रिविक्रमाचार्य महाराज मुख्य अथिति, विधायक महेंद्र पाल मीणा कार्यक्रम अध्यक्ष, पार्षद विनोद सनी टीलावाला, AEN छोटेलाल सैनी, युवा नेता लोकेश मीणा, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दुर्गावती शर्मा, भामाशाह गिरधारी लाल शर्मा, घासीलाल शर्मा, दिनेश शर्मा स्कुल शिक्षा परिवार के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र शास्त्री, विशिष्ठ अथिति के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर त्रिविक्रमाचार्य महाराज ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को अपनाने की बात कही। विधायक महेंद्रपाल मीणा ने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति समर्पित होकर मेहनत करने की बात कही। इस मौके पर अथितियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। छात्र छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। एंकर रजनीश चौधरी ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पार्षद विनोद टीलावाला , डारेक्टर विजय शर्मा प्रिंसिपल सीमा शर्मा, सहीत बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

अपने क्षेत्र की खबरें देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब लाइक और शेयर करें