रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 07 मार्च 2026। चार साल पूर्व एक मकान से 03 किलो 510 ग्राम अवैध अफीम व 2.90.000/ रुपये, एक देशी कट्टा जब्ती के मामले में फरार चल रहे आरोपी को राशमी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये के ईनाम की घोषणा थी। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 14 फरवरी 2022 को बारू निवासी सलीम मंसुरी पुत्र पीरु उर्फ पीरबक्ष मंसुरी के मकान से राशमी थाना पुलिस व डीएसटी ने 03 किलो 510 ग्राम अवैध अफीम व 2.90.000/ रुपये, एक देशी कट्टा (फायर आर्म्स) जब्त किया था। आरोपी सलीम मंसुरी मौके से फरार हो गया था, जिसको दौराने अनुसंधान पूर्व में गिरफतार किया जाकर अनुसंधान किया गया तो सलीम मंसुरी द्वारा जब्त शुदा अफीम भैरुलाल पुत्र मिठुलाल गाडरी निवासी खारखन्दा पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ से लाना बताया। आरोपी भैरूलाल की पिछले चार वर्ष से फरार हो उसकी गिरफतारी हेतु दस हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राशमी रतन सिंह पु.नि. के नेतृत्व में कानि. रमेश विश्नोई, नानु लाल व मनोज कुमार द्वारा चार वर्ष से फरार आरोपी भैरू लाल को गिरफतार करने हेतु तकनिकी व आसुचना संकलन किया गया। जिसके आधार पर वांछित दस हजार रुपये का ईनामी आरोपी के थाना क्षेत्र के गोराजी चौराया रुद में आने की जानकारी मिलने पर टीम द्वारा बिना किसी देरी के गोराजी चौराया रुद पहुँच आरोपी 32 वर्षीय भैरुलाल पुत्र मिठुलाल गाडरी निवारी खारखन्दा थाना गंगरार को डिटेन किया गया। जिसको प्रकरण में गिरफतार किया जाकर जब्त शुदा अफीम की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी हैं। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।















