मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थानां पुलिस की कार्यवाही।

रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 14 मार्च 2026 पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी में 6 साल से फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 12.12.19 को मंगलवाड़ थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से 148 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *ऑपरेशन त्रिनेत्र* के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पु.नि. व थाना के एएसआई जगदीश चन्द्र, कानि. राकेश कुमार, सुनिल कुमार व श्रीभान सिंह द्वारा उक्त प्रकरण में वाछिंत आरोपी मुबारिक पुत्र कमाल खान मेव निवासी हुजरा गाधानेर पुलिस थाना पहाडी जिला भरतपुर हाल जिला डींग को डिटेन कर बाद पूछताछ गुरुग्राम हरियाणा से गिरफतार किया गया।  जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।