रिपोर्टर मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़,। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफतार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर निम्बाहेड़ा संजय शर्मा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर निम्बाहेडा द्वारा गठित टीम सुरेश चन्द उ.नि. व जाप्ता द्वारा थाने के सामने नाकाबन्दी के दोरान गुजरात पासिंग एक स्वीफट कार को रूकवाकर तलाशी ली गई तो स्वीफट कार के अन्दर चार प्लास्टिक की थैलियो मे भरी 02 किलो 60 ग्राम अवैध अफिम मिली। उक्त अवैध अफिम व स्वीफट कार को जब्त कर मौके से आरोपी 48 वर्षीय नारणाराम पुत्र मोडाराम देवासी व 37 वर्षीय शंकरलाल पुत्र मेसाराम देवासी निवासीयान रेबारियों की ढाणी करडा रोड भीनमाल थाना भीनमाल जिला जालौर को गिरफतार कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।















