












कपासन। निकटवर्ती तस्वारिया के पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का अवलोकन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा चास्टा ने किया। आयोजक विद्यालय के संस्था प्रधान सी पी सिरोया ने स्वागत करते हुवे पी एम श्री की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कराया तथा हेल्थ कैंप के अंर्तगत 14 बच्चो को चश्मे वितरण किए साथ ही विभिन्न एक्टिविटीज में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली विद्यार्थियों को पारितोषिक दिए गए साथ ही इंस्पायर अवार्ड में शिवानी सुथार को मोमेंटो देकर पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया साथ ही सामुदायिक गतिशीलता के अंतर्गत एस एम सी सदस्यों का आमुखीकरण किया गया । इसी माह में सेवानिवृत पर जा रहे सी डी ई ओ को भावभीनी विदाई दी एवम् कक्षा 8 में अध्यनरत 17 स्टूडेंट्स को भी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डाॅ राम सिंह चुंडावत, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार उपाध्याय ने भी समारोह को संबोधित किया। रामलाल जाट, किशन लाल खारोल, धनराज जाट, रतन दास वैरागी सहित ग्रामवासी एवम् विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण जोशी ने किया। WhatsApp us