सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम का आयोजन।

संपादक कालूराम कुमावत।

कपासन। निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाकिया खुर्द में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता ( स्वीप) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक हजारीलाल रेगर के अनुसार भारत में मतदाता शिक्षा मतदाता जागरूकता का प्रचार प्रसार करने एवं मतदान की जानकारी बढ़ाने के लिए स्थानीय विद्यालय में, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम सिंह चुंडावत व पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार दीक्षित के निर्देशन में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता एवं रैली तथा थपथ दिलाने का आयोजन किया गया । बूथ लेवल अधिकारी दिलीप सिंह गहलोत व श्यामलाल भील की उपस्थिति में स्वीप कार्यक्रम के प्रमुख लक्ष्य, निर्वाचकों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और प्रोत्साहित करके भारत में सही मायने में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करने तथा स्वीप कार्यक्रम विविध प्रकार के सामान्य एवं लक्षित ऐसे इंटरवेंशन पर आधारित है जो देश की सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक और जनसांख्यिकीय प्रोफाइल आदि के अनुसार अभिकल्पित किए गए हैं। इस अवसर पर विद्यालय की सुनील खरवास, सुनीता कुमारी बैरवा, कन्हैयालाल अहीर, सुप्रिया राव आदि उपस्थित थे।