संपादक कालूराम कुमावत। 
कपासन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भट्टो का बामनियां मे मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम एवं स्वीप गतिविधियो के अर्न्तगत स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियो ने “मतदाता जागरुकता रैली ‘ निकाली । इस कार्यक्रम के तहत आगामी लोक सभा आम चुनाव मे शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु मतदाताओ को प्रेरित किया गया। रंगोली एवं पोस्टर के माध्यम से भी मतदाताओं मे मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ायी जा रही है। कार्यक्रम मे सुपरवाइजर एवंबूथ लेवल अधिकारी गोपाल लाल गौड़ , रामेश्वर लाल जाट, रामेश्वर लाल बंजारा श्रीमती मुन्नी गौड़, श्रीमती अंगूरबाला सांवला श्रीमती . ज्योति विद्यालय सहाय क भारती व्यास, गोपाल जोशी, प्रकाश जोशी तथा जितेन्द्र भट्ट उपस्थित थे प्रधानाचार्य एवं PEEO दिलीप कुमार उपाध्याय ने शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु वोलिन्टयर्स को संक्षिप्त मे कार्य पद्धति बताई। वरिष्ठ प्राध्यापक घनश्याम भट्ट ने ‘लोकतंत्र मे मतदान के महत्व के बारे मे विद्यार्थियों को समझाया । विद्यालय के प्राध्यापक मनीष मरमट एवं सुरेश कुमार गुर्जर ने EVM मशीन की कार्य प्रणाली की जानकारी दी । कार्यालय सहायक फतेहलाल कुम्हार एवं पुस्तकालयाध्यक्ष शान्ति लाल जोशी ने फोटो पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया के बारे मे जानकारी दी।















