गुरु की कृपा से ही हर कार्य करना संभव है।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा।

बड़ीसादड़ी नगर के नारजी खेड़ा रोड पर स्थित निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन महात्मा भेरूलाल निरंकारी की उपस्थिति में आयोजित हुई

उन्होंने कहा कि समय के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज यही चाहते हैं कि गुरुसिख का जीवन रोशन मीनार हो! सत्संग में आने से हमारा जन्म संवर जाता है! यहां आने से सेवा भी होती है और सिमरन भी! गुरु की कृपा से ही हर कार्य संभव है

उन्होंने कहा की इंसान का जीवन खाली नहीं होता! यदि उसने जन्म लिया है तो जीवन में सद्गुरु को प्राप्त करना भी इसका मकसद होना चाहिए वरना ऐसे ही जन्म लेकर खाली हाथ लौट जाना निरर्थक जीवन माना जाएगा

सत्संग में अनेक श्रद्धालु ने भाग लिया

सत्संग का संचालन दिलीप कुमार जटिया ने किया।