रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत।
कपासन। नगर क्षेत्र के मध्य उदयपुर रोड पर प्रतिदिन लग जाता है वाहनों का जाम परेशान होते हैं राहगीर। नगर पालिका प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता। दोपहिया एवं चौपाइयां वाहनो का विद्यालय समय में प्रतिदिन रहता है
भारी दबाव। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर रोड पर भारी वाहनों, स्कूल व राजसमंद भीलवाड़ा रूट कि बसों के आवाजाई से जाम की स्थिति बन जाती है। उदयपुर रोड पर दो बसों के पास होने का स्थान कम है और दुकानों के बाहर दुकानदार एवं खरीदारी करने वाले ग्राहकों की गाड़ियों की पार्किंग कम होने की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर पालिका प्रशासन को इस रोड पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बसो का मार्ग परिवर्तन करने से बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिल सकती है।
बस स्टैंड से उदयपुर रोड व राजसमंद रोड पर नगर के 6 बड़े विद्यालय है। स्कूल की छुट्टी के समय स्कूल बसों एवं विद्यार्थियों एवं आमजन का दबाव अत्यधिक रहता है। राजसमंद एवं भीलवाड़ा एवं स्कूल बसों को चुंगी नाका से हाईवे की तरफ से ही आना जाना कर दिया जाए तो बार-बार लगने वाले जाम से निजात मिल सकती है। पूर्व में भी पूर्व पालिका अध्यक्ष दिलीप व्यास द्वारा भारी वाहनों को उदयपुर रोड पर आवाजाई की रोक लगाई थी उस दौरान जो परिवर्तित मार्ग था उसे दोबारा से चालू किया जाए एवं पालिका प्रशासन को सख्त कदम उठाते हुए उदयपुर रोड पर भारी वाहनों को आने-जाने से रोक लगाने के क्रम में सुनिश्चित योजना बनाई जानी अति आवश्यक है।















