प्रॉपर्टी कारोबारी की छवि धूमिल करने का पुलिस पर आरोप, कारोबारी डिप्रेशन में कानोता पुलिस कारोबारी को जबरन आरोपी बनाने पर आतूर। 

एसपी, कमिशनर तक पीड़ित ने की शिकायत, प्रॉपर्टी कारोबारी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। 

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 

कानोता थाना पुलिस जमीनी मामलों को लेकर चर्चाओं में है। हालहीं में थाना पुलिस पर भू-माफियाओं से सांठगांठ कर कॉलोनाइजरों को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रतापनगर निवासी पीड़ित प्रॉपर्टी कारोबारी नरेश अग्रवाल बुधवार को प्रेस वार्ता कानोता थानाधिकारी पर प्रताड़ित कर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया हैं। प्रॉपटी कारोबारी ने बताया कि मोहनपुरा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा था। इस मामले पर कानोता पुलिस ने 9 नवंबर को 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने प्रेस नोट में बताया की गिरफ्तार लोगों के खिलाफ बस्सी थाने में एफआईआर दर्ज हुई हैं। जबकि हकीकत यह है कि बस्सी थाना में एफआईआर दर्ज ही नहीं हुई। कानोता पुलिस ने प्रेस नोट में जमीनों पर कब्जा करने का आरोपी बनाकर छवि धूमिल की। जबकि जो विडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वो किसी दूसरे का जमीनी विवाद था। दरअसल कानोता थानाधिकारी नरेश अग्रवाल को एक जमीनी मामले टारगेट कर रहे है। पीड़ित ने कानोता में खसरा न. 209 में केशव कुंज नाम से कॉलोनी का विस्तार किया था जिसमें कोई गैर कानूनी कृत्य नहीं किया हैं। लेकिन कानोता थानाधिकारी ने कॉलोनी को लेकर अनायास पैसों की मांग की हैं। अग्रवाल ने बताया कि अगर मेरे खिलाफ एक दर्जन मामले दर्ज है तो मुझे एक बार भी अनुसंधान के लिए नहीं बुलाया गया हैं। ऐसे मेरे खिलाफ कोई भी जुर्म प्रमाणित नहीं हुआ हैं। थानाधिकारी ने अपने मांगों की गरज से सामाजिक तौर पर अपमानित किया हैं। जिससे में पीड़ित तनाव में है। साथ ही एसपी, कमिश्नर व शासन प्रशासन से थानाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं।