रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 
बड़ीसादड़ी। सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुए उपचुनाव में समरावता गांव में जो घटनाक्रम हुआ उसे लेकर बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के सर्व समाज के प्रतिनिधियों द्वारा आज उपखण्ड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा को ज्ञापन दिया गया व जिसमें समरावता ग्रामवासियों को जो आर्थिक नुकसान व जनहानि हुई है। सरकार उसकी भरपाई करें व निर्दोषियों को रिहा करें। साथ ही जिनकी वजह से यह घटनाक्रम हुआ चाहे वह प्रशासनिक अधिकारी हो अधवा जनप्रतिनिधि हो, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें और सर्व समाज का हितेषी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को रिहा करने की मांग की। ज्ञापन देने में रामरतन सालवी अन्नू मीणा, भेरूसिंह मीणा, पप्पू सिंह मीणा, अर्जुन सिंह मीणा, सोहन लाल मीणा, शम्भू सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मुकेश मीणा, बाबू सिंह मीणा, माधु सिंह, राजू सिंह, गोपाल सिंह, राम सिंह व अन्य समाज के प्रतिनिधि सम्मिलित थे।















