नीमच की ओर जा रहा एक खाद से भरा ट्रक, अनियंत्रित होकर पलट गया,  बड़ा हादसा टला। 

रिपोर्टर रामसिंह मीणा।

बड़ी सादड़ी नगर में बुधवार रात करीब 10 बजे कोर्ट की घाटी से नीचे नीमच की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नाकोड़ा नगर कॉलोनी के बाहर विकेट मोड़ पर पलट गया। घटना में ट्रक दो बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रात 10 बजे से बाधित हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक के पलटने से उसमें लदे खाद के कट्टे सड़क और सड़क किनारे बिखर गए। 17 घंटे बाद बिजली बहाल। हादसे के बाद बिजली विभाग की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को ठीक करने का कार्य शुरू किया। दोपहर 3 बजे जाकर विद्युत पोलों को ठीक करने का कार्य पूर्ण हुआ। 17 घंटे बाद बिजली बहाल हुई।