बडीसादडी के सभागार में बैठक आयोजित हुई।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा। 

आज दिनांक 22.11.2024 को पंचायत समिति बडीसादडी के सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बडीसादडी 171 के तहसील बडीसादडी के समस्त बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाइजर्स की बैठक आयोजित कर फोटोयुक्त मतदाता सचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR-2025) के तहत् मतदाता सूची में अंपजीकृत पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोडने का कार्यक्रम के दिनांक 29.10.2024 से 28.11.2024 के तहत् शत प्रतिशत योग्य मतदाताओं के नाम जोडने हेतु प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति के संबंध में निर्देश प्रदान किये गये। उक्त बैठक प्रवीण कुमार ईआरओ (एस.डी.एम) बडीसादडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बड़ीसादडी 171 के तहसील बडीसादडी के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी पंकज कुमार तहसीलदार बडीसादडी सुपरवाईजर एवं निर्वाचन कार्मिक श्रवण गांग, सहा.प्रोगामर, नन्द लाल गाडरी व०स०. प्रद्युम्न मेहता, कनि. सहा. उपखण्ड कार्यालय बडीसादडी उपस्थित रहें।