रिपोर्टर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा।
छोटीसादड़ी, अन्नदाता किसानों के द्वारा रेलवे लाइन में जा रही जमीनों का उचित और सम्मानजनक मुआवजा किसानों को मिले इसके लिए छः गांवो मलावदा, बरेखन, सेमरडा, छोटी सादड़ी, अचलपुरा, बरवाड़ा गुर्जर के किसानों द्वारा लगातार दिए जा रहे।
धरने पर 11 वे दिन किसान नेता सोहनलाल आंजना भी पहुंचे और उन्होंने किसानों को खुला समर्थन दिया और कहा कि किसानों की वाजिब मांग है जब 2014 में नेशनल हाईवे निकलता है और उसमें प्रति आरी एक लाख रुपया किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है तो अब किसानों को इतना कम मुआवजा क्यों दिया जाए, किसानों की वाजिब मांग है किसानों को सम्मानजनक मुआवजा मिलना चाहिए, किसानों के धरने पर उनके साथ बैठकर उपखंड अधिकारी यतींद्र पोरवाल को राष्ट्र पति के नाम ज्ञापन सोपा गया और समस्या समाधान जल्द करने की मांग की, वहीं किसानों के मुआवजे को लेकर जो सुनवाई पूर्व में प्रतापगढ़ चल रही थी उसको बांसवाड़ा कर दिया गया उसके बाद फिर चित्तौड़गढ़ कर दिया गया और अब वह सुनवाई जयपुर स्थानांतरित कर दी गई, सुनवाई इतनी दूरी पर स्थानांतरित करना ठीक नहीं है इसलिए उस सुनवाई को चित्तौड़गढ़ या प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर ही करवाया जाए ताकि किसानों को आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े और किसानों को पर्याप्त वाजिब मुआवजा हर हाल में देना चाहिए।















