62 वां गृह रक्षा स्थापना दिवस हर्सोलास से मनाया।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। 

चित्तौड़गढ़ 06 दिसम्बर 2024 को गृह रक्षा विभाग के 62वां गृह रक्षा स्थापना दिवस समारोह हर्सोलास के साथ मनाया गया। कमाण्डेन्ट श्री रवि सिंह, द्वारा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, चित्तौड़गढ़ कार्यालय में प्रातः 8:15 बजे ध्वजा रोहण कर परेड़ की सलामी ली। गृह रक्षा स्थापना दिवस सप्ताह के 06 दिवसीय कार्यक्रम दौरान गोशाला में गौवंश को हरी घास खिलाई, करो योग रहो निरोग योगा अभ्यास कराया, रस्सा-कस्सी, वाहन जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान के अर्न्तगत साफ-सफाई आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसकी श्री सिंह द्वारा गृह रक्षकों के द्वारा किये गये कार्यक्रमों की भूरी-भूरी सराहना की व विभाग में रह कर निष्काम सेवा की भावाना से कैसे कार्य करें जानकारी देते हुए केन्द्र / उपकेन्द्र के स्वयं सेवकों के उज्जवल भविश्य की कामना की तथा भविश्य में आयोजित होने वाले जिला व राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में स्वयं सेवकों को बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कम्पनी कमाण्डर श्री आशाराम आचार्य द्वारा माननीय प्रधान मन्त्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी, जनजाति क्षेत्रिय विकास एवं गृह रक्षा विभाग, राजस्थान सरकार मन्त्री श्री बाबूलाल खराड़ी व गृह रक्षा विभाग, राजस्थान सरकार महासमादेष्टा श्री राकेश निर्वाण के शुभकामना सन्देशों का वाचन कर शुभकामनाएं दी जाकर कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री नाथू लाल, प्लाटून कमाण्डर श्री अमराराम सेन, ऑनरेरी H.C.C. श्री राधाकिशन 16, H.P.C. श्री कमलेश तेली 230, H.H.C. श्री बाबू लाल 209, H.H.C. श्री राजेन्द्र कुमार 156 एवं स्वयं सेवक, वर्दीधारी स्टॉफ उपस्थित रहें व आपस में एक दुसरे को बधाई दी।