संपादक कालूराम कुमावत।
कांस्टेबल सियाराम ने महिला कांस्टेबल को मारी गोली, बाद में कांस्टेबल सियाराम ने खुद को भी मारी गोली, बेगूं थाने से 100 मीटर दूरी पर एक ही मकान में किराए पर रहते हैं दोनों, दोनों को लहूलुहान हालत में बेगूं से चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल किया रैफर, प्रोबेशनर है कांस्टेबल सियाराम और महिला कांस्टेबल, घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी एसपी अंजलि सिंह पहुंची मौके पर, थानाधिकारी रविंद्र सिंह भी पहुंचे मौके पर, हालांकि अभी तक गोली मारने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, गोली चलने के बाद मौके पर हो गया था अफरा-तफरी का माहौल। 
चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूं थाने पर तैनात कांस्टेबल के पहले महिला कांस्टेबल के गोली मारने के बाद स्वयं के भी गोली मारने की सूचना मिली है। दोनों ही प्रोबेशन में बताए गए हैं। महिला कांस्टेबल का नाम पूनम तो गोली मारने वाले कांस्टेबल का नाम सियाराम बताया जा रहा है। सूचना के बाद बेगूं डिप्टी अंजली सिंह, सीआई मय जाप्ते के बाद मौके पर पहुंचे। थाने में रोल कॉल के बाद निकट ही स्थित किराए के मकान की घटना बताई जा रही है। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है। दोनों ही घायल कांस्टेबल को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया है जहां पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी सहित भारी मात्रा में पुलिस का जाता तैनात है वही इस घटना के बाद जिला चिकित्सालय में पुलिस ने आपातकालीन दरवाजे को बंद कर दिया। जिससे अन्य मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़। जिला चिकित्सालय में दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है l वहीं चिकित्सक दोनों ही घायलों का उपचार कर रहे हैं।
???? *लिंक पर क्लिक करें* ????
*Big Breaking* कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल को गोली मार कर खुद किया सुसाइड का प्रयास















