रिक्त पदों की भर्ती की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खेरवाड़ा उपखंड अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सोपा ज्ञापन।

रिपोर्ट सुरेश कटारा। उपखंड नयागांव के राउमावि देमत में शिक्षकों के रिक्त पदों की मांग को लेकर देमत के कई ग्रामीण-पुरुष महिलाएं अभिभावक शिक्षकों के रिक्त पदों भरने को लेकर नयागांव उपखंड कार्यालय एवं नयागांव सीबीईओ कार्यालय पहुंचे और साथ में बताया गया की देमत विद्यालय में विद्यार्थियों का नामांकन 465 हैं स्थानीय विद्यालय में एक प्रधानाचार्य ,चार वरिष्ठ अध्यापक , एक कनिष्ठ लिपिक एवम चतुर्थ श्रेणी का पद वर्तमान में रिक्त हैं।हाल ही में राजस्थान सरकार का अधिशोष समायोजन में स्थानीय विद्यालय के अधिकांश कार्मिको का समायोजन में अन्यत्र विद्यायल में होने से विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही हैं। जिसके कारण विधार्थियो का भविष्य खराब हो रहा हैं। इस दौरान खेरवाड़ा बाप पार्टी विधायक प्रत्याशी प्रवीण परमार, नवीन खोखरिया, बाबू लाल ,अनिल ,महेंद्र, जगदीश ,राकेश ,नरेश ,विनोद ,संजय ,राजू और कई अभिभावक उपस्थित रहे।