रिपोर्टर सुरेश कटारा।
उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक साल के जश्न पर आयोजित महिला सम्मेलन में कोटड़ा ब्लांक के लाभार्थियों को फूड वितरण में डयूटी करने आए एक ग्राम विकास अधिकारी की शाम को लौटते समय कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई और उनकी मौत हो गई।
हादसे में कार इस कदर पलटी मारी की कार उलटी हो गई और कार में सवार दूसरे व्यक्ति ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे हुआ था। हादसा उदयपुर से करीब 115 किलोमीटर दूर कोटड़ा क्षेत्र के मांडवा थाना क्षेत्र में हुआ। मांडवा थानाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि रात को करीब सवा नौ बजे उनके पास महाड़ी सरपंच का कॉल आया कि गांव के पास साबरमती नदी से सटे बने सुलाव तालाब में एक कार गिर गई है और उसमें लोग है। थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वे टीम के साथ वहां से रवाना हुए और घटना स्थल थाने से करीब 16 किलोमीटर दूर था। वे वहां पहुंचे तब तक सरपंच और ग्रामीणों ने जेसीबी मंगवा कर गाड़ी को सीधे करवा दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि कार पूरी उल्टी हो गई थी और उसकी छत नीचे और टायर उपर थे। बताते हे कि कार में एक अन्य व्यक्ति सवार था जो अंदर से बाहर निकला और डर के मारे भाग गया। हादसे में कार में सवार सलूंबर जिले के सराड़ा क्षेत्र के सरसिया कालापायरा निवासी वालाराम पुत्र नानजी मीणा थे। मौके पर बिकरनी पीएचसी की टीम मौके पर बुला दी जिन्होंने करीब आधे घंटे तक सीपीआर दिया लेकिन उनकी मौत हो गई। वालाराम यहां कोटड़ा पंचायत समिति के महाड़ी ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत था। बाद में पुलिस ने शव कोटड़ा सीएचसी पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम् होगा। पुलिस ने कार को पास ही जुड़ाव पुलिस चौकी पर रखवाया थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन भी पहुंच गए और अनुसंधान अधिकारी हैड कांस्टेबल राजेंद्र को भी कोटड़ा भेजा गया है।















