रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी क्षेत्र के राणावतो का खेड़ा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई बगदी राम पुत्र नारुलाल रैगर निवासी बड़ीसादड़ी, गांव राणावतो का खेड़ा में सड़क पर पैदल चल कर जा रहा था तभी अज्ञात ट्रेक्टर ने चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई चालक फरार हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सीएचसी पहुंचाया इधर पुलिस ने ट्रेक्टर को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया परिजनों की मांग पर शव को मोर्चरी में रखवाया पोस्टमार्टम गुरुवार को किया गया पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी इधर परिजनों ने दुघर्टना की बजाय रंजिश के चलते हत्या की आंशका जताई इसे देखते हुए पुलिस जांच कर रही है पुलिस द्वारा मृतक की बॉडी परिवार जन को सौंपी गई एवं तत्पश्चात दाहसंस्कार हुआ।















