रिपोर्टर गजेंद्र सिंह राणावत।
कपासन और भोपालसागर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुल 2 घंटे बिजली बंद रहेंगी 132 केवी जीएसएस का मेंटेनेंस किया जाएगा स्थानीय 132 केवी जीएसएस के एईएन जगदीशचंद्र हेड़ा ने बताया कि शनिवार को 132 केवी जीएसएस पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा इस कारण 132 केवी जीएसएस कपासन और 132 केवी जीएसएस भुपालसागर से संबंधित 33 केवी ओ/जी फील्डर आकोला ताणा कपासन सिंहपुर हथियाना उमड और इनसे जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली सप्लाई शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेंगी।















