रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत।
प्रयागराज (उ.प्र.) में बारह वर्ष बाद आयोजित होने वाले महाकुम्भ में सांवलिया धाम आश्रम, मुंगाणा के संस्थापक श्री श्री 1008 श्री चेतनदासजी महाराज के पावन सानिध्य में मेला-क्षेत्र में सन्तों और भक्तों की सेवा हेतु प्रायोजित होने वाले ‘मीरा मेवाड़ खालसे’ का अस्थायी निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है । खालसे में विभिन्न प्रकल्पों के संचालन के लिए भव्य पाण्डाल निर्माण करने के लिए पच्चीस कुशल कारीगरों का दल खालसे के अधिकारी महन्त श्री रामसागरदासजी महाराज (हमीरगढ़) वे महामंत्री ज्योतिषरत्न श्री इंद्रमल जी चौधरी के निर्देशन में रात-दिन काम में लगे हुए हैं । गंगा-पट्टी में लगने वाले वैरागी-कैम्प में सेक्टर 18 के पुराने जी.टी. रोड़ पर अन्नपूर्णा-मार्ग के मुहाने पर झूंसी गांव की तरफ से मेला-क्षेत्र में प्रवेश करने पर दांयी लाईन में पहला प्लोट इन दिनों लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनता जा रहा है । यहां निर्मित हो रहे विभिन्न अखाड़ों में ‘मीरा मेवाड़ खालसे’ की भव्यता अपने-आप में विलक्षण प्रतीत हो रही है । महन्त मुरलीदासजी, रतनदासजी, जगदीशदासजी सहित मुंगाणा आश्रम से जुड़े कई भक्त यहां कई दिनों से अपनी सेवा दे रहे हैं । श्री चेतनदासजी महाराज 10 जनवरी, 2025 को मुंगाणा से प्रयागराज हेतु प्रस्थान करेंगे और 12 जनवरी को मीरा मेवाड़ खालसा का ध्वजारोहण होगा । ध्वजारोहण होते ही खालसा में विभिन्न अनुष्ठान वे अन्नक्षेत्र प्रारंभ होगा ।















