कुमावत युवाशक्ति राजसमंद ने किया आरोग्यम 2 का पोस्टर विमोचन।

संपादक कालूराम कुमावत।

कुमावत युवाशक्ति राजसमंद व अनंता अस्पताल उदयपुर के तत्वाधान में 4 जनवरी 2025 मदारा तहसील रेलमगरा में होने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर आरोग्यम 2 की बैठक जिलाध्यक्ष नेमीचंद कुमावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के पश्चात युवाओं द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। जिला महामंत्री चेतन कुमावत ने बताया कि शिविर जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, ईएनटी रोग, स्त्री विशेषज्ञ सहित अनेक बिमारियों का उपचार किया जाएगा।साथ ही शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क आंखों का ऑपरेशन अनंता अस्पताल में किया जाएगा। बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन कुमावत, संरक्षक नानालाल कुमावत, सुंदर लाल नाथद्वारा, भंवर कुमावत, प्रदेशाध्यक्ष रतन लाल कुमावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुरलीधर कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष राजप्रकाश कुमावत, तहसील अध्यक्ष लादू कुमावत, अक्षय कुमावत, जिला उपाध्यक्ष भेरूलाल, जयेश कुमावत, राकेश कुमावत, कैलाश कुमावत, सुरेश कुमावत, डालचंद कुमावत आदि उपस्थित थे।