सीआईएफ जवानों को मनचाही तैनाती।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

सीआईएफ जवानों को तैनाती से संबंधित बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है सीआईएसएफ ने अपने तबादला नियम में बड़ा बदलाव किया है अब सीआईएसएफ जवानों महिलाओं जोड़े कर्मियों एवं 2 साल में सेवानिवृत होने जा रहे कर्मचारियों को तैनाती में जगह चुनने की आजादी होगी। जवानों को 03 से लेकर 10 जगह का चयन करना होगा इनमें से जिस जगह संभव होगा वहां उस कर्मी को प्राथमिकता के साथ तैनाती दी जाएगी। सीआईएसएफ के मुख्य प्रवक्ता श्रीकांत किशोर ने बताया कि सीआईएफ अधिनियम 1968 की धारा 15 के तहत बल के प्रत्येक सदस्य को भारत में या बाहर किसी भी स्थान पर तैनात किया जा सकता है। आखरी बार वर्ष 2017 में तैनाती को लेकर नियम बने थे इसके बाद से बल में काफी बदलाव आया है खास तौर से महिला कर्मचारियों की संख्या में काफी वर्दी हुई है। उन्होंने बताया कि 2017 के अराजपत्रित बल सदस्यों के तबादले संबंधित दिशा निर्देशों की समीक्षा कर उसे बदल गया है। इस बदलाव से सीआईएसएफ के 98 फीसदी कर्मचारियों को लाभ होगा। महिलाओं और कार्यरत जोड़ों को भी प्राथमिकता। सीआईएसफ में शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसी महिला कर्मियों के लिए कार्य एवं जीवन संतुलन पर ध्यान देने की जरूरत है विशेष रूप से जो अकेले अपने परिवार का प्रबंध करती हैं।नापसंद पोस्टिंग के 6 साल बाद उनकी बची हुई सर्विस पसंद वाली पोस्टिंग होगी। तबादले के दौरान उन्हें रिक्तियों के आवंटन में दूसरी प्राथमिकता मिलेगी। तबादले दिसंबर से फरवरी के बीच होंगे।