संपादक कालूराम कुमावत।
ग्वालियर में लावारिस लाशों के कब्रिस्तान से झंझोड़ देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। कुत्तों ने गड्ढों से लाशें बाहर खींच लीं। नोंचकर हडि्डयां चबा डालीं। मैदान में हडि्डयां और खोपड़ी खुले में पड़ी हैं। दरअसल, लावारिस लाशों को पुलिस कम गहराई का गड्ढा खोदकर दफना देती है, ताकि बाद में किसी के क्लेम करने पर शव निकाला जा सके। ग्वालियर में मिलने वाली लावारिस लाशों को शहर के झांसी रोड इलाके में नीडम के पीछे श्मशानघाट की जमीन के एक हिस्से में दफनाया जाता है। यहां हो रही लावारिस लाशों के साथ बेकद्री का मामला एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर शव निकालने के बाद सामने आया। लोगों का कहना है कि कुत्ते कभी हाथ, तो कभी पैर उठा लाते हैं। अंदर का मंजर दिल दहला देने वाला दैनिक भास्कर रिपोर्टर यहां पहुंचे, तो अंदर का मंजर दिल दहला देने वाला था। हवा में तेज बदबू थी। कहीं शवों के ऊपर से कुत्तों ने मिट्टी हटा दी है, तो कुछ शव बाहर निकल रहे हैं। एक कोने में कुत्ता हड्डी चबाता दिखा। इतने में रिपोर्टर के पास रमेश कुमार सिंह आए। वे पास ही रहते हैं। आते ही पूछा, ‘आप कौन हैं?’ सवाल के जवाब में रिपोर्टर ने सवाल किया, ‘क्या ऐसे ही हालात रहते हैं यहां? इस पर वे बोले, ‘यह तो फिर भी बहुत ठीक है।’ झकझोर देने वाली तीन तस्वीरें… नीडम के पीछे श्मशानघाट की जमीन के एक हिस्से में लावारिस लाशों को दफनाया जाता है।















