इन्हीं भूमाफियाओं का एक और किस्सा बेडरूम में व्हाट्सएप, फेसबुक,x फिर पर पढिए और आनंद लीजिए।

संपादक कालूराम कुमावत। 

में 83 वर्षीय ब्राह्मण पीड़ित बुजुर्ग हु और मेरा पैतृक मकान डिग्गी मोहल्ला, गली नंबर 4, मकान नंबर 30 है। जिसमे मेरे दादाजी 1890 से परिवार सहित रहते थे उनके स्वर्गवास के बाद मेरे पिताजी परिवार सहित रहते थे, पिताजी का स्वर्गवास 1965 में हो गया उनके बाद में परिवार सहित इसमें रहता हूं। मकान में नल कनेक्शन मेरे दादाजी के नाम पर तथा विद्युत कनेक्शन मेरे पिताजी के नाम पर लगा हुआ है। महोदय उपरोक्त मकान का ब्यावर नगर परिषद के गृहकर रजिस्टर में नगर परिषद ब्यावर के कानूनी सलाहकार गोविन्द नारायण माथुर ने अपना नाम दर्ज करवा लिया जिसको लेकर सन 1980 से हमारी आपत्ति नगर परिषद ब्यावर में दर्ज कराई गई जिसकी सुनवाई नगर परिषद ब्यावर में हुई। इसके बाद विजेन्द्र नारायण माथुर ने मुझ पर एक सिविल वाद मुझे किरायेदार घोषित कराने का दायर किया जो कि हाई कोर्ट द्वारा 22/07/2011 को खारिज कर दिया गया जिसके ऑर्डर की प्रति साथ में संलग्न है। उपरोक्त मकान पर जबरन कब्ज़ा कर हड़पने के लिए विजेन्द्र नारायण माथुर ने ब्यावर के भूमाफियाओं प्रभु सिंह, राजेश सेन, जोशी सिंह, उदय सिंह, दीपक कुमार आदि के साथ मिलकर मेरे मकान का 10/08/2022 को फर्जी बेचाननामा कर नगर परिषद ब्यावर से सांठगांठ कर नामांतरण करवा कर मेरे मकान को तोड़ने की परमिशन गुप्त तरीके से हासिल कर ली। उसके बाद भूमाफिया मुझे और मेरे परिवार की जान से मारने की धमकी देकर मुझे मकान खाली करने के लिए डराने और धमकाने लग गए तब मैने सिटी थाना ब्यावर में रिपोर्ट दी जिस पर उच्च रसूखात वाले भूमाफियाओं ने कोई कार्रवाई नहीं होने दी तथा दिनांक 22/09/2022 को तत्कालीन श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष पेश होकर आवेदन दिया कि भूमाफिया मुझे तीन दिन में मारपीटकर घर पर जबरन कब्जा करने की धमकी देकर गए हैं मेरी मदद करावे फिर भूमाफियाओं ने दिनांक 25/09/2022 को दोपहर 12.15 बजे 70/80 गुण्डो ने तलवार, कुल्हाड़ी, सरिया, हथौडो के साथ मेरे मकान पर जबरन कब्ज़ा करने के लिए हमला कर दिया तथा मकान में दरवाजे तोड़ दिए तथा तोड़फोड़ कर मुझे और मेरी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया मेरे मकान से 200 मीटर दूर स्थित ब्यावर सिटी थाना में फोन किया तो उन्होंने मौके पर आने से मना कर दिया कहां कि उनके पास गाड़ी नहीं हैं इसलिए नहीं आ सकते तब में सिटी थाना ब्यावर में गया वहां मुझे बिठाकर एफआईआर संख्या 905/2022 दर्ज की गई और कहां जांच करेंगे जब तीन चार दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और भूमाफियाओं ने मेरे घर का कीमती सामान के साथ समस्त सामान करीब 30 लाख रुपए का लूट लिया सात आठ भूमाफियाओ ने मेरे साथ मारपीट की तथा मुझे उल्टा लेटाकर सात आठ भूमाफिया मेरे ऊपर चढ़ गए जिससे मेरे दोनों पैर तथा कमर के निचले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया तब मेरे परिवार वालों ने अजमेर, जयपुर ले जाकर मेरा इलाज करवाया महोदय में पिछले दो सालों से अजमेर स्थित मेरे घर पर लाचार और बेबस पड़ा रहा चलने फिरने में पुर्ण रुप से असमर्थ हो गया था अब दो साल बाद में थोड़ा चल पाया हुं तो पता चला मकान गायब हो गया और वहां मार्केट बन रहा है इसलिए में श्रीमान के समक्ष मेरी मदद करावे इसकी गुहार लगा रहा हूं। माननीय महोदय उपरोक्त मामले मे मेरी मदद करावे नगर परिषद ब्यावर और भूमाफियाओं तथा सिटी थाना ब्यावर पुलिस पर भूमाफियाओं से सांठगांठ करने के लिए कार्यवाही कराने की कृपा करावे। विष्णु प्रसाद शर्मा 4/30 डिग्गी मोहल्ला ब्यावर हाल निवासी अजमेर। संलग्न,, 1. नगर परिषद ब्यावर में सुनवाई की नकल 2. सिटी थाना ब्यावर में दर्ज एफआईआर की कॉपी 3. इस प्रकरण में उच्च न्यायालय के निर्णय की नकल 4. जागरूक मीडिया में छपी खबर की कॉपी 5. बेचाननामा की फोटोकॉपी 6. मेरे दादाजी के नाम नल कनेक्शन तथा पिताजी के नाम के विद्युत कने 4/30 डिग्गी मोहल्ला ब्यावर हाल निवासी अजमेर।