राजस्थान बीजेपी के चार बार जीते माननीय विधायक साहब श्री शंकर सिंह जी रावत के नाम दूसरा खुला पत्र।

संपादक कालूराम कुमावत। 

आज तक मेरे साथ आपके भूमाफियाओं ने बहुत जुल्म कर लिया है मेरा पूरा सामान तक दिनदहाड़े आतंक फैला कर लुट लिया पुलिस प्रशासन भी आपके भूमाफियाओं के आगे बेबस हो गया, मुझ पर दो बार मुझ पर जानलेवा हमला तक करवा दिया विधायक साहब में इनसे डरने वाला नहीं हूँ हां आप मेरी हत्या जरूर करवा सकते हैं। *आज में आपको अपनी तरफ़ से ये मामला हल करने का सुझाव दे रहा हूं आप मुझे आपकी राय जरूर बताए ब्यावर के जागरूक नागरिक भी इस पर अपनी राय दे। विधायक साहब ये मकान मैने अपनी सारी जमापूंजी लगाकर , अपना मकान बेचकर इसे मैने सन 2020 में खरीदा था तथा उस वक्त ब्यावर जिला भी नहीं बना था आज इस जगह की कीमत अच्छी बढ़ गई है। आपके भूमाफियाओं तो घर पर ही सील ठप्पे से दस्तावेज बनाकर इसे हड़पने में लगे हैं.. में चाहता हूं कि आप मुझे मेरी लागत और जो भी आप मुझे उपर देना चाहते हैं वो दे दीजिए तथा इस जगह को आप अपने नाम से ब्यावर की जनता के सार्वजनिक उपयोग के लिए दे दीजिए जिसमें जन सहयोग से कोई मंदिर, या विद्यार्थियों के लिए लाईब्रेरी या कोई योग भवन जिसमें योग प्रशिक्षक लोगों को योग करावे ताकि ब्यावर के लोग स्वस्थ और निड़र बने या आपको या जागरूक नागरिकों की जो भी राय जनहित में हो उसमें इस जगह का इस्तेमाल किया जावे। ब्यावर की जनता ने आपको इतना प्यार देकर चार बार जिताया हैं इसे आप आपके जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट मानकर जनता को दे दीजिए. ब्यावर की जनता आपको आजीवन याद रखेगी. मेरी तरफ से विवाद खत्म करने के लिए ये सुझाव है…..बाकी में डरने वाला नहीं हूँ। फणीश कुमार सोनी।