जिला कलक्टर 16 को राशमी के नेवरिया मे रात्रि चौपाल मे करेंगे जनसुनवाई।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार   

चित्तौड़गढ़, 15 जनवरी । जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में 16 जनवरी को राशमी उपखण्ड के नेवरिया ग्राम पंचायत मे रात्रि चौपाल- जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।  प्रभारी अधिकारी निरीक्षण रामचंद्र खटीक ने बताया कि राशमी के नेवरिया मे होने वाली चौपाल से पूर्व जिला कलक्टर उपखण्ड, तहसील कार्यालय का निरिक्षण करेंगे तथा रात्रि चौपाल समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन कि समस्या सुनी जायेगी तथा हाथों हाथ निस्तारण किया जायेगा