संपादक कालूराम कुमावत।
नीमच, कलेक्टर कार्यालय में अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच हुई 10 मातृ मृत्यु के मामलों में से 8 की कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर चंद्रा ने भरभड़िया की एक महिला की मृत्यु के मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। अनुबंधित चिकित्सक डॉ. आदित्य नेहरा द्वारा मरीज को अटेंड नहीं करने के कारण महिला की मृत्यु हुई। अब डॉक्टर का प्रमाण पत्र रद्द करने का प्रस्ताव मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भेजा जाएगा। लासुर में एएनएम ममता राजावत ने हाई रिस्क प्रसव कराने के मामले की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे जांच करें कि कितनी हाई रिस्क प्रसूताओं का प्रसव लासुर में कराया गया, जबकि उन्हें उच्च संस्था में रेफर किया जाना चाहिए था। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मातृ मृत्यु के मामलों की समीक्षा की। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मातृ मृत्यु के मामलों की समीक्षा की। कलेक्टर चंद्रा ने स्वास्थ्य विभाग को कड़े निर्देश दिए थे। साथ ही हर गर्भवती महिला का पहली तिमाही में पंजीयन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा चार बार जांच, और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाई रिस्क केसों की पहचान सुनिश्चित की जाए। जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने और इसकी सूचना फील्ड स्तर तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।















