मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मातृकुंडिया में भाजपा नगर मंडल कपासन के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुछ भेटकर मेवाड़ी दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। 

कपासन -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सोमवार को मेवाड़ के हरिद्वार, मातृकुंडिया में भाजपा नगर मंडल कपासन के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुछ भेटकर मेवाड़ी दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। विधायक अर्जुन लाल जीनगर के नेतृत्व में नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया नगर ,पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली ,ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, भाजपा मंडल महामंत्री एवं पार्षद अशोक विजयवर्गीय ,युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, बार एसोसिएशन कपासन के अध्यक्ष राधेश्याम वैष्णव, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू लाल बागड़ा एवं गौरव दाधीच आदि कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को गुलाब का फूल ,छिपा के आकोला प्रिंट का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम सेवक समिति का अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर ने नगर की विभिन्न समस्या को लेकर एक ज्ञापन भी दिया ,इसी तरह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, शनि महाराज मंडल अध्यक्ष रतन नाथ योगी, जिनेंद्र कोठारी, मोहनलाल जाट दामाखेड़ा ,पूर्व प्रधान मोहब्बत सिंह राठौड़, कैलाश अहीर मुंगाना आदि ने भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मातृकुंडिया में स्वागत किया।