कालाबाजारी की आशंका के चलते, यूरिया खाद से भरे ट्रक को किसानों ने रोका।

रिपोर्टर राकेश कुमावत बाड़ी कपासन न्यूज/  निम्बाहेड़ा, 02 अगस्त। क्षेत्र में इन दिनों चल रही यूरिया खाद की कमी के चलते जहां एक और किसान परेशान है वही दूसरी और नगर निम्बाहेड़ा में एक वाक्या सामने आया जिसमे नगर निम्बाहेड़ा के एक खाद डीलर सोहनलाल सिंघवी के यहां आई यूरिया खाद की एक गाड़ी को अन्यत्र जगह पर भेजा जा रहा था, लेकिन समय रहते किसानों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने सजगता दिखाते हुए छोटी सादड़ी रोड कृषि उपज मंडी गेट के बाहर खाद के कट्टो से भरे हुए ट्रक को रोक लिया। किसानों ने जब ट्रक चालक से पूछा तो चालक ने किसानों को कहा ट्रक प्रतापगढ़ जा रहा है जबकि उसके पास इससे सम्बंधित किसी प्रकार के बिल बिल्टी कुछ भी नहीं थे, जिस पर कालाबाजारी की आशंका के चलते किसानों ने ट्रक को आगे नहीं जाने दिया, मामले की जानकारी मिलते ही कृषि विभाग के मुकेश मीणा मोके पर पहुंचे और ट्रक को डीलर के गोदाम पर लाकर खड़ा करवाया। सूचना पर सहायक कृषि अधिकारी प्रियंका कटारा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और उपस्थित किसानों को यूरिया खाद का वितरण भी करवाया, उन्होंने बताया कि मामले में खाद डीलर को नोटिस दिया गया है नोटिस का जवाब आने के बाद इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की सूचना उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली को दी गई जिस पर उनके द्वारा इसमें जांच की बात कही गई है।