हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन”

रिपोर्टर गणेशी देवी। कपासन न्यूज/ कपासन–निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाकिया खुर्द में आज, शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार ,द्वारा जारी आदेश के अनुसार चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक हजारीलाल रेगर के अनुसार विद्यालय में कल मंगलवार को श्यामलाल भील और सुभाष गोदारा के निर्देशन में कार्यक्रम हर घर तिरंगा के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । तो आज सुप्रिया राव , दिलीप सिंह गहलोत,हेमलता दाधीच के दिशा निर्देश में चित्रकला ,पोस्टर निर्माण का आयोजन किया गया।तो कल सुनील खरवास और सुनीता बैरवा द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बच्चे बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। साथी विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं के साथ बैठ कर बच्चों को समझाते हुए चित्र उकेरे।विद्यालय परिवार द्वारा तीनों दिवस की प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है ।