प्रतापगढ़ में सुबह भूकंप के झटके, लोगों में दहशत।

रिपोर्टर राकेश कुमावत बड़ी कपासन न्यूज/ प्रतापगढ़ (राजस्थान), 7 अगस्त 2025 सुबह करीब 10 बजे प्रतापगढ़ जिले के कई गांवों और शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अब तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर हैं। सोशल मीडिया पर झटकों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, स्थानीय नागरिकों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से झटके महसूस होने की पुष्टि की है। भूकंप की तीव्रता और केंद्र की आधिकारिक जानकारी फिलहाल प्रतीक्षित है। जिला प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।