विहिप चित्तौड़ प्रांत के हित चिंतक सदस्यता अभियान की शुरुआत कपासन में हुई।

कपासन टाइम्स न्यूज/ रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। कपासन दिनांक 16 नवंबर 2026 बजरंग दल जिला सह संयोजक रोहित सिंह ने के अनुसार विश्व हिंदू परिषद द्वारा हित चिंतक अभिजन की शुरुआत चुंगी नाका कपासन सोमवार दोपहर की गई। जहां हित चिंतक सदस्यता अभियान में जिला पालक व प्रांत सह प्रमुख धर्मप्रसार मुकेश नाहटा, जिला मंत्री शेखर सोनी , कपासन पालक अधिकारी विहिप जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारेगामा के साथ अभियान की शुरुआत व शुभारंभ भगवान राम जी की मूर्ति के सामने की तथा कई क्षेत्र वासियों को हित चिंतक के नाते सदस्य बनाए।

जिला पालक मुकेश नाहटा ने बताया कि योजना अनुसार हर तीन वर्षों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर नवीन सदस्य बनाए जाते है। वही जिला मंत्री शेखर सोनी ने कहा की यह अभियान छह दिसंबर तक चलेगा इस अभियान में कपासन प्रखंड ने अधिक से अधिक लगभग 5000 कार्यकर्ताओं को हित चिंतक सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है। इस अभियान के प्रखंड पलक व जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारेगामा ने कहा की कपासन प्रखंड के प्रत्येक गांव गांव – ढाणी ढाणी तक पहुंचकर सभी को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रहेगा। इस अवसर पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष मुकेश जागेटिया , मंत्री गोपाल कृष्ण काबरा, संरक्षक योगेश चाष्टा, संपत सुथार , मठ मंदिर प्रमुख श्याम लाल वैष्णव , नारायण शर्मा , दीपक भील आदि मौजूद रहे।