लखारा समाज का अन्नकूट महोत्सव 18 को प्रातः

कपासन टाइम्स न्यूज/ चित्तौड़गढ़। आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में बुधवार 18 नवम्बर को लालजी महाराज मंदिर, लखारी घाटी पर अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि शहर की लखारी घाटी स्थित लखारा समाज के भगवान श्रीलाल जी महाराज मंदिर पर बुधवार को प्रातः 10 बजे महाआरती व 56 भोग के पश्चात् प्रसाद वितरण होगा। इस धार्मिक आयोजन

सम्पूर्ण आयोजन की व्यवस्था संस्थान अध्यक्ष गोपाल लाल सहित विजय कुमार, कौशल कुमार, उपाध्यक्ष कैलाशचन्द्र, अनिल कुमार, दुर्गेश कुमार कन्नोज की ओर से की जाएगी।

आयोजन को लेकर महामंत्री मदनलाल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम, महासचिव दुर्गेश पुठोली, युवा संगठन अध्यक्ष सुधीर कुमार, महामंत्री धीरज गणेशपुरा, दुर्गेश चिकारड़ा, संगठन मंत्री सुरेश, सत्यनारायण गांधीनगर सहित समस्त लखारा समाजजनों द्वारा तैयारिया की जा रही है।