शर्नीचर महादेव फार्म हाउस पर भगवान तथागत बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना की गई।

संपादक कालूराम कुमावत। राज्यावास कांकरोली राजसमंद 1 मई 2024 बुधवार को प्रातः 9:00 बजे राजसमंद के पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती भंवरी देवी गहलोत की बरसी एवं स्मृति में हर वर्ष की तरह- इस वर्ष भी आयोजन कर बरसी मनाई गई एवं बंसीलाल गहलोत के शर्नीचरमहादेव फार्म हाउस राज्यावास पर भगवान तथागत बुद्ध की प्रतिमा भँते अश्वजीत के सानिध्य में स्थापित की गई!एवं अनावरण किया गया! भँते अश्वजीत द्वारा प्रवचन ,बुद्ध वंदना, बुद्ध वाणी पर विचार व्यक्त कर सभी को आना पान करवाया गया! समारोह को बंशीलाल गहलोत, जी, एम पटेल अहमदाबाद गुजरात, बी, एस, भियावत ब्यावर आदि कई वक्ताओं ने तथागत बुद्ध के बारे में विचार व्यक्त करते हुए संबोधित किया अंत में बिहारी लाल सोलंकी निंबाहेड़ा द्वारा विचार व्यक्त करते हुए सभी का आभार धन्यवाद प्रकट किया ! इस अवसर पर गहलोत परिवार एवं गुजरात ,मेवाड़- मालवा ,राजस्थान ,मध्य प्रदेशआदि के प्रतिनिधि समाजसेवी प्रबुद्ध नागरिक महिला पुरुष युवक युवतियों उपस्थित थे! सभी ने स्वादिष्ट भोजन प्रसाद ग्रहण किया सभी को गहलोत द्वारा अपनी जीवनी पर लिखी गई पुस्तके ,आसान रुमाल, गमछा टावेल भेट किया गया।