आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने सैन समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।

संपादक कालूराम कुमावत। निंबाहेड़ा 5 मई 2024 संत शिरोमणि 1008 श्री सेन जी महाराज की 724 वीं जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में निंबाहेड़ा सेन समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा का रविवार को प्रातः 10:30 बजे चित्तौड़ी दरवाजा (पन्ना अत्तार मेडिकल के पास) पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंसीलाल राईवाल ने शोभायात्रा में रथ में विराजमान भगवान संत शिरोमणि 1008 श्री सेन जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पालिका पार्षद रवि प्रकाश सोनी, क्रेता व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना, जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष एवं पार्षद मोहम्मद कुरैशी, पालिका पार्षद रोमी पोरवाल, मुफीद मेव, शमशु कमर, पूर्व पार्षद उदय राम पहाड़िया, बिहारी लाल सोलंकी, शोभाराम जाट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष साजन सोनी, रशीद खान,जीवन धर पाटनी, अशोक कुमार जैन, रोहित राठौर, दिलखुश मीणा, हरिकिशन माली, गोपाल सेन, सुरेश सेन, राहुल सेन, ललित सेन, नीरज कुमार पांडे, अशोक जैन, रामचंद्र करोड़ीवाल, श्रवण आंजना, विष्णुलाल मीणा, नारायण रेबारी, एवं कार्यालय सहायक जाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।