रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी क्षेत्र के चरणगढ़ खाकी बाबा बालाजी मंदिर स्थल पर आयोजित होने वाले नव दिवसीय 51 कुंडात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ आयोजन की श्रंखला में आज 5 मई 2024 को रायसिंह जिंजड़ चरणगढ़ की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन कर निम्न निर्णय लिए गए इस मौके पर प्रधान कुंड की बोली 5 लाख ग्यारह सो रुपए में रामकरण पुत्र भोरीलाल टेकचंदपुरा की ढाणी, योनी कुंड की बोली गिर्राज बोटोलिया पुत्र राम किशोर टेकचंदपुरा ,प्रधान कलश श्रीमती कमली देवी धर्मपत्नी रामचंद्र चरणगढ़, मुख्य ध्वज रामचंद्र गुर्जर चरणगढ़ शिखर कलश रायसिंह झिंझड चरणगढ़ के छोड़ी गई। टेंट लाइट फ्लावर साउंड हलवाई आदि की बोलियां भी न्यनतम बोली के आधार पर छोड़ी गई। यजमान निर्माण ,कलश यात्रा, भोजन निर्माण, भोजन वितरण एवं निरीक्षण, उच्च अधिकार प्राप्त ,बैनर पोस्टर ,बैज मंचसंचालन , टेंट लाइट निरीक्षण कमेटी का गठन कर जिम्मेदारियां दी गई ।कई भामाशाह ने नकद एवम अन्य योगदान की घोषणा की तथा कुंड भी बुक किए गए। इस मौके पर तिल पट्टी राजपुरा पातलवास ,चरणगढ़, रजवास, भूदला,झर,इंद्रपुरी ,दामोदर का बास , रोजवाड़ी , लवाण ,तूंगा, बांसखो,श्रीनगर ,किशनपुरा लालपुरा लालावाला आदि गांवो के लोग उपस्थित थे।















