यदि मनुष्य सच्चे मन से राम नाम का जाप कर ले तो भव पार हो जाता हैं। पंडित मानकचंद।

बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव राजपुरा में श्रीराम जानकी दल के आयोजन में चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन कथा वाचक पंडित मानकचंद मेनारिया सुंदर काण्ड के पाठ का वर्णन करते हुए आगे की कथा सुनाते हैं जब लंका में माता सीता को हनुमान जी श्रीराम जी का संदेश सुनाया , ओर हनुमान जी महाराज के द्वारा अपनी पूछ से लंका जलाने का वर्णन सुनाते हैं। और फिर लंका पर चढ़ाई के लिए नल, नील और वानर सेना ने राम नाम के पत्थर से पुल तैयार किया । गुरूजी राम नाम के महत्व को बताते हुए कहते हैं ।जब राम नाम लिखे पत्थर पानी पर तैर जाते है। ओर समुंद्र पार कर श्रीराम जी सेना लेकर रावण को मारकर लंका विजय कर जाते है।ऐसे ही यदि मनुष्य सच्चे मन से राम नाम का जाप कर ले तो भव पार हो जाता हैं। पंडित मानकचंद ने सभी धर्मालु जनों की सराहना की ओर कहा सभी धर्म प्रेम भाव विभोर होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं । राम जानकी दल के सदस्य सीताराम धाकड़ ने बताया कि दूर ,दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में धर्मालु जन कथा सुनने पधार रहे हैं जिनका स्वागत दल के सभी सदस्य सुनील, श्यामलाल, विष्णु, कमलेश, दिनेश, रौनक, दीपक, ईश्वर, निर्मल, राहुल, लोकेश, कमलेश, दशरथ, पुष्कर, राहुल, राजेश, पिंटू, कन्हैयालाल, सत्यनारायण, शिवनारायण, पप्पू, के द्वारा किया जा रहा है।