भूतेश्वर महादेव मंदिर से परशुराम भगवान की बैंड बाजे के साथ निकली शोभायात्रा जगह-जगह पुष्प वर्षा से किया स्वागत।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाटन में ब्रह्म समाज के द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में भूतेश्वर महादेव मंदिर से पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके परशुराम भगवान की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई।वह शोभा यात्रा को बैंड बाजे के साथ रवाना किया शोभायात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धालु परशुराम की जय जयकार लगाते हुए नाचते गाते हुए नजर आए जगह-जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया समाज सेवी कार्यकर्ताओं के द्वारा शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए नींबू शिकंजी शरबत आदि की व्यवस्था की यह शोभायात्रा भूतेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई जो की कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई बालाजी मंदिर पर पहुंची और वहां पर भगवान परशुराम की महाआरती करके सभी को प्रसाद वितरित किया इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।