ई प्लेनेट अकेडमी ने लहराया परचम, कॉमर्स की छात्रा नव्या शर्मा ने रचा इतिहास।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

भांकरोटा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने कक्षा 12 की कला विज्ञान व वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी किया जिसमे भांकरोटा क्षेत्र स्थित ई प्लेनेट अकेडमी के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर विद्यालय तथा अपने माता पिता का नाम रोशन किया। वाणिज्य वर्ग में छात्रा नव्या शर्मा 95 % अंकों के साथ टॉप पर रही वहीं कला वर्ग में छात्रा हर्षिता शर्मा ने 92 % अंक अर्जित किये। दोनों ही छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ विद्यालय व अपने शिक्षकों को देते हुए कहा की विद्यालय में पढाई के लिए अनुकूल माहोल है जिसके चलते उन्होंने यह परिणाम अर्जित किया।  इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल निर्मला शर्मा ने कहा की स्कूल का उद्देश्य न्यूनतम फीस में बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवा है। छात्राओं की सफलता पर विद्यालय स्टाफ व क्षेत्र के सभी सभी प्रबुद्ध जनों ने उन्हें बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।