सिंहपुर विद्यालय में 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का समापन।

संपादक कालूराम कुमावत।

कपासन। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर में 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का समापन कार्यक्रम शिक्षाविद ओमप्रकाश जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सुरेड़िया ने की। शिविर प्रभारी सुभाष चन्द्र नन्दवाना ने बताया कि इसमें शिविर में भाग लेने वाले सभी शिविरार्थी उपस्थित रहे तथा प्रतिदिन अलग अलग गतिविधि की गई इस दौरान श्रीराम गौशाला में सफाई एवं गायो को गुड़ खिलाया गया तथा सार्वजनिक श्मशान की सफाई एवं पौधो को पानी पिलाने का कार्य शिविरार्थियों ने सामुहिक रूप से किया। इस अवसर पर श्री ओम प्रकाश जायसवाल एवं सुरेश कुमार सुरेडिया ने संबोधित किया तथा समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला । सुरेडिया ने मोटिवेशनल वक्तव्य प्रदान किया । सभी छात्रों ने मिलकर अल्पाहार एवं लस्सी पेय बनाया और सामूहिक रूप से ग्रहण किया इस प्रकार शिविर का आज विधिवत समापन किया गया विद्यालय से द्वारिका प्रसाद गदिया ,बन्शीलाल खटीक, सीमा गर्ग ने उपस्थित रहकर मार्ग दर्शन प्रदान किया।