रामायण मंडल सिहपुर द्वारा उचनारकलां में रामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड का आयोजन।

संपादक कालूराम कुमावत।

कपासन। मुरलीधर रामायण मंडल सिहपुर द्वारा उचनारकलां में रामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 1 मई 2024 को उचनार कला में रामेश्वर लाल गर्ग के नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश के अवसर श्री मुरलीधर रामायण मंडल सिहपुर द्वारा श्री रामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुंदरकांड का संगीतमय वाचन किया गया कैलाश चंद्र गर्ग द्वारा वैदिक मंत्रोचार से आरंभ गणपति पूजन एवं बालाजी महाराज की पूजन के बाद भजनों की बहार के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया इस अवसर पर कैलाश चंद्र गर्ग गुलाब चंद सोनी कमलेश गर्ग सिंगर आशीष गर्ग नेवरिया शंभू जाट ऊंचनार व अन्य भक्तों ने बालाजी महाराज गणपति जी महाराज माताजी के भजन खाटू श्याम नरसिंह मायरा सांवरिया सेठ भजन के भजन के भजन कृष्ण भक्ति गीत वह अन्य कई प्रकार के प्रस्तुत भजनों पर श्रोतागण झूम झूम कर नाचते रहे अगले दिन प्रातः 5:00 बजे तक चली भजन संध्या मैं निर्गुणी भजनों पर भी दर्शकों ने खूब आनंद लिया ! ऑर्गन पर वादक सिंगर आशीष गर्ग ऑटो पैड पर मुकेश लोहार ढोलक वादक आजाद खान का भी भजन संध्या में खूब समन्वय रहा | पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर ‌ मंडल अध्यक्ष छोगा लाल गाडरी रामेश्वर लाल उचनारकला सोहनलाल गर्ग चाकूड़ा मांगीलाल हिंगणिया कैलाश मुरली जी पांडोली रामेश्वर गोठड़ा अलावा काफी रामायण प्रेमी श्रद्धालु उपस्थित थे।