प्रदेश अध्यक्ष मीणा एवं बौद्ध भिक्षु भंते अश्वजीत का निंबाहेड़ा में स्वागत सम्मान किया गया!

संपादक कालूराम कुमावत।

निंबाहेड़ा 3 जुन2024 जगदीश मीणा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद एवं बौद्ध भिक्षु भंते अश्वजीत का स्टेशन रोड निंबाहेड़ा अनुसूचित जाति जनजाति कार्यालय पर स्वागत सम्मान किया गया! परिषद के बिहारी लाल सोलंकी प्रदेश प्रवक्ता उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा एवं उनके साथ प्रतिनिधि मंडल नारायण सिंह भाटी जयपुर ,प्रदीप मालासर जयपुर ,अनिल गरासिया आबू रोड का स्टेशन रोड कार्यालय पर मेवाड़ी पगड़ी पनाकर फूल मलाऐ पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया! इस अवसर पर बौद्ध भिक्षु भंते अश्वजीत का पुष्प भेटकर नमन कर सभी ने शुभ मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया! प्रदेश अध्यक्ष मीणा ने अपने संबोधन में कहां की हम सबको मिल जुल कर संगठित होकर बाबा साहेब के सपनों को साकार करना है, राजस्थान में एससी एसटी जाति के लोगों पर जुल्म अत्याचार हो रहे हैं अपराधियों के खिलाफ करवाई करा पीड़ितों को न्याय एवं राहत दिलाना है! जयपुर में एससी एसटी परिषद का विशाल सम्मेलन आयोजन बहुत ही जल्दी करने जा रहे हैं! उसी की तैयारी को लेकर राजस्थान का दौरा किया है! बौद्ध भिक्षु भंते अश्वजीत ने सभी को आनापान ध्यान करा सर्व शुभ मंगल कामना की! और बताया कि बुद्ध का मार्ग सत्य मार्ग एवं सर्व शुभ मंगल कल्याणकारी है! स्वागत सामान आना पान आयोजन में बिहारी लाल सोलंकी प्रदेश प्रवक्ता उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद ,रामचंद्र मीणा ,प्रदेश संगठन सचिव प्रभारी भीलवाड़ा, रामचंद्र बामनिया ,प्रदेश सचिव , जय सिंह मीणा ,जिला अध्यक्ष चित्तौड़गढ़, लोकेश खटीक ,नगर अध्यक्ष शांतिलाल लड़ना, पूर्व पार्षद नगर उपाध्यक्ष, यू एस शर्मा , समाजसेवी पूर्व इंटक कांग्रेस नेता , गोपाल लाल सोलंकी, मांगीलाल बामनिया, मदनलाल करोड़ीवाल, मनवर सिंह गढ़वाली ,अल्पेश खान, घनश्याम कुमार आदि सभी ने अतिथियों को फूल मलाऐ पहनना स्वागत सम्मान किया एवं भंते अश्वजीत को पुष्प फुल भेटकर नमन कर शुभ मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया!!